दुर्ग, 02 अप्रैल 2025 – जिला प्रशासन ने दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के तहत 16 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है।

इन परिवारों को मिली सहायता

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है—

  1. ग्राम कौही, तहसील पाटन, जिला दुर्ग – मनोज कुमार साहू (10 अगस्त 2022) की नाले में बहने से मृत्यु। उनके पिता श्री नंदलाल साहू को 4 लाख रुपये की सहायता।
  2. उरला, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग – रवि साहू (15 जुलाई 2022) की नहाते समय डूबने से मृत्यु। उनके पिता श्री गणेश राम साहू को 4 लाख रुपये की सहायता।
  3. गंजपारा, तहसील एवं जिला दुर्ग – शेखर सोनकर (19 मार्च 2024) की करंट लगने से मृत्यु। उनकी पत्नी श्रीमती कौशिल्या बाई सोनकर को 4 लाख रुपये की सहायता।
  4. देवांशी नगर धनोरा, जिला दुर्ग – प्रीतबाई (17 अप्रैल 2023) की आग में जलने से मृत्यु। उनकी पुत्री विद्या रात्रे को 4 लाख रुपये की सहायता।

प्रशासन ने जताई संवेदना

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि शासन की नीतियों के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता दी जा रही है ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि जिला प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading