रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत राज्य में संविदा आधार पर 31 चिकित्सा अधिकारियों और 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन चिकित्सकों को प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों – ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा आज ही इन नवीन संविदा चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति इस प्रकार की गई है:

  • डॉ. रितु बघमार – जिला अस्पताल, बलौदाबाजार-भाठापारा
  • डॉ. गौरव दानी – जिला अस्पताल, बेमेतरा
  • डॉ. अशफाक हुसैन – जिला अस्पताल, दंतेवाड़ा
  • डॉ. संतराम चुरेन्द्र और डॉ. ऋचा वर्मा – जिला अस्पताल, दुर्ग
  • डॉ. संजय कुमार सिंह – जिला अस्पताल, जांजगीर-चांपा
  • डॉ. मिलिंद मनोहर देवधर – शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रायपुर
  • डॉ. शिवम जायसवाल – जिला अस्पताल, सूरजपुर

इस निर्णय से राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और गांव-गांव तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा सकेंगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading