भारतीय जनता पार्टी दुर्ग ज़िला संगठन द्वारा 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती तक एक भव्य कार्यक्रम श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने “भाजपा की विकास यात्रा और जनकल्याण की कहानी हर घर तक पहुँचाने का संकल्प” बताया।

दुर्ग जिले के 17 मंडलों के अंतर्गत आने वाले लगभग 807 बूथों पर यह आयोजन किया जाएगा। श्री कौशिक ने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को हर बूथ और कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा। 8-9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन, 10-11 अप्रैल को घर-घर संपर्क अभियान, तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

13 अप्रैल को अंबेडकर प्रतिमाओं के पास स्वच्छता अभियान और 14 अप्रैल को माल्यार्पण, जीवन वृत्त पर संगोष्ठी जैसे आयोजन होंगे।

भाजपा की विचारधारा और संकल्प

श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई थी, और तब से आज तक पार्टी ने लोकतंत्र को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने देश को पूर्ण बहुमत वाली सरकार दी है और आज भाजपा 13 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं बनीं जनविश्वास की आधारशिला

कौशिक ने विस्तार से बताया कि कैसे केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे जन धन योजना, उज्ज्वला, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटी, स्टार्टअप इंडिया, आयुष्मान भारत आदि छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं।

राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना, धान बोनस, छात्र ऋण माफी, तेंदूपत्ता दर वृद्धि, भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता, महिला सशक्तिकरण हेतु महतारी सदन जैसे फैसले छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यह पूरी श्रृंखला भाजपा के जनसंपर्क, संवाद और सेवा भाव को मजबूत करेगी, साथ ही 2024 के बाद के राजनीतिक समीकरणों में पार्टी को और मजबूती देगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading