बीजापुर, 6 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिलकापल्ली जंगलों से 5 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली बारसे जोगा को गिरफ्तार किया गया है। यह नक्सली प्लाटून नंबर 9 का पीपीसीएम सदस्य है और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है।

सूचना मिलते ही कोबरा बटालियन की 210, 201, 202, 205 और 206 की संयुक्त टीम ने बालगुड़ा के जंगलों में सर्चिंग कर 36 वर्षीय जोगा को गिरफ्तार किया। आरोपी ओड़सापारा, पोलमपल्ली का निवासी है और लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था।

🔴 गंभीर आरोप:

  • 29 अक्टूबर 2024: पुतकेल में ग्रामीण दिनेश पुजारी की हत्या
  • 2 जून 2024: पुतकेल कैंप पर हमला
  • 31 नवंबर 2022: थाना उसूर क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर फायरिंग
  • 5 मार्च 2025: गुंजेपर्ती कैंप के पास IED लगाने का प्रयास

⚠️ बरामद हुई घातक सामग्री:

  • टिफिन बम
  • कार्डेक्स वायर
  • डेटोनेटर
  • इलेक्ट्रिक वायर
  • माओवादी साहित्य
  • लोहे का चाकूनुमा हथियार

गिरफ्तार माओवादी को माननीय न्यायालय बीजापुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों के खात्मे की डेडलाइन तय करने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा तेज किए गए एंटी-नक्सल ऑपरेशन का हिस्सा है।

सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading