रायपुर, 8 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 की भव्य शुरुआत आज से हो गई है। जनता से सीधा संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर यह आयोजन पूरे राज्य में तीन चरणों में 31 मई तक चलेगा।

पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के कार्यालयों में आम जनता से सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर समाधान पेटी में आवेदन जमा कर रहे हैं।

सरकार ने जनता को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही आवेदन ऑनलाइन पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी लिए जा रहे हैं। जिला मुख्यालयों और विकासखंडों में भी समाधान पेटी रखी गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है —

  • आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान
  • शासकीय कार्यों में पारदर्शिता
  • और जनता से सीधा संवाद

उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि सभी प्राप्त आवेदनों को सॉफ़्टवेयर में प्रविष्ट कर संबंधित विभागों को भेजा जाए और एक माह के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समाधान शिविर होंगे आयोजन का मुख्य हिस्सा

तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी और तत्काल समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इन शिविरों में:

  • जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
  • हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन फॉर्म
  • और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी शिविरों में शामिल होकर सीधे आमजन से संवाद करेंगे। साथ ही निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading