दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने किया। यह आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष के समय के संगठनात्मक संघर्ष और प्रदर्शनों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो सेवा, संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक पार्टी ने एक लंबा सफर तय किया है और यह सफलता हमारे संस्थापक नेताओं और करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के कालखंड में तन-मन-धन से सेवा कर पार्टी को फिर से सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास सर्वाधिक सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में इसी जोश के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण के ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पांडेय, महापौर अल्का बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, निवृत्तमान अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सभापति श्याम शर्मा, स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, मंत्री आशीष निमजे, मनोज मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहित मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading