दुर्ग, 10 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर निगम दुर्ग के विभिन्न ज़ोन में नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं के समाधान के लिए शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत आज बोरसी जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में महापौर श्रीमती अलका बाघमार स्वयं उपस्थित रहीं और जनता की समस्याएं सुनते हुए काउंटर पर बैठकर आवेदन लिए।

महापौर ने शिविर में आए नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आवेदन भरने में लोगों की मदद करें ताकि सभी की शिकायतें और मांगें सही रूप से दर्ज की जा सकें।

647 आवेदन हुए प्राप्त, मांगें रहीं ज्यादा

सुशासन तिहार शिविरों में कुल 647 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतर आवेदन मांग आधारित थे। आवेदन पट्टा, राशन कार्ड, सड़क सीमेंटीकरण, पाइपलाइन, नाली निर्माण, वृद्धा पेंशन, सीवरेज और रोशनी व्यवस्था से संबंधित रहे।

अलग-अलग ज़ोन से प्राप्त आवेदन इस प्रकार हैं:

  • बोरसी जोन कार्यालय: 182 मांग और 3 शिकायत
  • चंद्रशेखर स्कूल: 78 मांग और 11 शिकायत
  • उरला जोन कार्यालय: 26 मांग और 23 शिकायत
  • महात्मा गांधी स्कूल: 8 मांग और 3 शिकायत
  • नगर निगम कार्यालय: 122 मांग और 17 शिकायत
  • आदित्य नगर जोन कार्यालय: 163 मांग और 11 शिकायत

फार्म की कमी न हो – आयुक्त का निर्देश

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में फार्म की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और नागरिकों को फार्म वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, उन्होंने कहा कि समस्या पेटी के माध्यम से भी नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

शिविर में एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, चंद्रशेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने नागरिकों से संवाद किया और इस जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading