रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज सौरभ सिंह ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सौरभ सिंह को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद, तथा निगम के प्रबंध संचालक सुनील जैन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सौरभ सिंह के नेतृत्व में निगम को नई दिशा मिलेगी और राज्य के खनिज संसाधनों का विकास पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सौरभ सिंह को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading