रायपुर, 12 अप्रैल 2025। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधिवत पूजा के साथ श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन के हर संकट से पार पाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने हनुमान जयंती के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन हमें निष्ठा, साहस और सेवा की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव भी मंदिर परिसर में उपस्थित थे। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में भक्तिरस घुल गया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading