रायपुर, 16 अप्रैल 2025 — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण के उपरांत हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. शर्मा बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लंबे समय से सजग और सक्रिय रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आयोग और अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्य करेगा तथा छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय, आयोग के सचिव श्री प्रतीक खरे, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा डॉ. शर्मा के परिजन भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बाल अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, और आयोग की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading