छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12:46 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि यह बजट सत्र के बाद पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिससे कई बड़े निर्णयों की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में नक्सल समस्या और उससे निपटने की रणनीति पर गंभीर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के बजट प्रस्तावों, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत नए आवासों पर भी कैबिनेट में विचार किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर भी निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही, बर्खास्त बीएड शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी कोई राहत या सकारात्मक घोषणा होने की उम्मीद है, जिससे राज्य के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

सरकार की इस कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह है, क्योंकि यह निर्णय राज्य की नीति और दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading