दुर्ग: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्ग जिले को नया और अत्याधुनिक अग्नि शमन वाहन मिलने जा रहा है। यह वाहन सुशासन और जनता की सुरक्षा के प्रति सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है। कल, 22 अप्रैल 2025 को प्रातः 07:00 बजे जिला अग्निशमन कार्यालय दुर्ग में इस नए अग्नि शमन वाहन का उद्घाटन होगा।

कार्यक्रम में मा. विधायक महोदय और मा. महापौर दुर्ग भी उपस्थित होंगे। इस अवसर पर अग्निशमन वाहन का पूजा के बाद हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन किया जाएगा। यह नई व्यवस्था दुर्ग जिले में आग से सुरक्षा के उपायों को और प्रभावी बनाएगी, जिससे जन-जीवन को बचाव के लिए जागरूकता मिलेगी।

अधिकारियों ने सभी पत्रकारों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में सुबह 7 बजे उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं और जनता तक आग से बचाव की जानकारी पहुंचाएं।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading