दुर्ग, 22 अप्रैल 2025
दुर्ग नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक मंगलवार को निगम कक्ष में महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री सुमित अग्रवाल सहित एमआईसी सदस्य, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में इंदिरा मार्केट और न्यू बस स्टैंड में वाहन पार्किंग ठेका संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई, लेकिन संतोषजनक दरें नहीं आने के कारण निर्णय अगली बैठक तक के लिए टाल दिया गया।

बैठक में विवेकानंद भवन और कुशा भाऊ ठाकरे भवन को लीज पर देने के प्रस्ताव पर भी सदस्यों की सहमति प्राप्त हुई।

✳ ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव को मिली सर्वसम्मति

एमआईसी बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय रहा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव का सर्वसम्मति से पारित होना। महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि यह प्रस्ताव भारत के लोकतंत्र को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव कराने से न केवल भारी प्रशासनिक और आर्थिक बोझ पड़ता है, बल्कि विकास कार्यों में भी बार-बार आचार संहिता लागू होने के कारण रुकावट आती है। एक साथ चुनाव होने से इन समस्याओं का समाधान संभव है।

📌 महापौर ने गिनाए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लाभ:

  • प्रशासनिक दक्षता: बार-बार चुनावों से बचाव, अधिकारियों की ड्यूटी में राहत
  • विकास में निरंतरता: आचार संहिता से होने वाली बाधा में कमी
  • राजनीतिक स्थिरता: नीति निर्माण में दीर्घकालिक दृष्टिकोण
  • मतदाता भागीदारी: जागरूकता बढ़ेगी, मतदान प्रतिशत में वृद्धि
  • चुनावी खर्च में कमी: संसाधनों का सदुपयोग संभव

महापौर ने कहा कि यह जरूरी है कि संसद इस विषय पर कानून बनाए और चुनाव आयोग को आवश्यक तकनीकी व प्रशासनिक संसाधन मुहैया कराए जाएं।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि आम सहमति बनाकर इस ऐतिहासिक सुधार को अपनाएं। बैठक में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading