रायपुर, 22 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में जल संकट के समाधान के लिए सभी संबंधित विभागों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पेयजल संकट से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में जल जीवन मिशन और जल संरक्षण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए पूरी सतर्कता से काम किया जाए।

मुख्यमंत्री ने हैंडपंप मरम्मत के कार्यों की समीक्षा की और बताया कि 86 मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से अब तक 11,238 हैंडपंपों की मरम्मत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जहां भी पेयजल की शिकायतें मिलें, वहां तुरंत समाधान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने “कैच द रेन” अभियान को व्यापक प्रचारित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट, वर्षा जल संचयन जैसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ ही भूजल संकट से जूझ रहे जिलों और विकासखंडों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं पर काम किया जाएगा।

जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में हर घर नल से जल पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए।

उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान जल जीवन मिशन और जल संरक्षण अभियानों का प्रचार करने के लिए कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और वन विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि जल जीवन का आधार है और हम सभी को इसके संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद अब्दुल कैसर हक और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading