गरियाबंद/फिंगेश्वर — छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के बेलर गांव में बुधवार को किसानों का सबर जवाब दे गया, जब उन्होंने सिंचाई विभाग के SDO को बंधक बना लिया। किसानों का आरोप है कि वे पिछले 10 दिनों से अपनी फसल के लिए पानी की मांग कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

किसानों ने बताया कि गांव में 600 एकड़ में रवि फसल लगी हुई है, जिसमें से करीब 400 एकड़ फसल सूखने की कगार पर है। उनका कहना है कि नहर में पानी होने के बावजूद उन्हें सप्लाई नहीं दी जा रही है। लगातार निवेदन के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलते रहे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया

बेलर के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेगा, वे SDO को नहीं छोड़ेंगे। उनका कहना है कि अब बात आश्वासन से आगे निकल चुकी है, अब व्यवहारिक समाधान की जरूरत है।

माहौल तनावपूर्ण लेकिन शांत बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन किसानों के चेहरों पर गुस्सा और मायूसी साफ झलक रही है।

यह घटना राज्य में कृषि संकट और प्रशासनिक उदासीनता की गंभीर तस्वीर पेश कर रही है, जहां किसान अपने हक के लिए अधिकारियों को बंधक बनाने जैसे आखिरी कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading