रायपुर/श्रीनगर/नई दिल्ली — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर आज दोपहर 11:45 बजे श्रीनगर से फ्लाइट 6E 2356/6E 5138 के माध्यम से नई दिल्ली लाया जाएगा। वहां से औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, शव को रायपुर एयरपोर्ट तक विशेष विमान से भेजा जाएगा।

सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शव के साथ दिवंगत की पत्नी नेहा मिरानिया, बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता, भाई नरेश अग्रवाल और भतीजा केशव अग्रवाल भी रायपुर लौटेंगे। केंद्र सरकार ने हमले में मारे गए सभी मृतकों और उनके परिजनों को गृह नगर तक पहुंचाने के लिए विशेष विमानों की व्यवस्था की है।

💥 बिलासपुर में पाकिस्तान का पुतला दहन

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ में जबरदस्त आक्रोश है। राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बिलासपुर में आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला जलाकर कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है।

🔥 गूंज रहा है बदले की मांग का स्वर

इस हमले ने पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। लोगों का कहना है कि शांति और सहनशीलता की सीमा अब पार हो चुकी है। सरकार को अब आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है ताकि ऐसी कायरतापूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading