दुर्ग, 23 अप्रैल — नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज, बुधवार को लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, महिला बाल विकास प्रभारी शशि साहू, कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी, बाजार अधिकारी शुभम गोइर, ईश्वर वर्मा और शशि कांत यादव के साथ नवीन हाईजेनिक थोक मछली बाजार का निरीक्षण किया।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंदिरा मार्केट से मछली बाजार, मटन और मुर्गा दुकानदारों से संपर्क कर एक सप्ताह के भीतर नवीन हाईजेनिक मछली बाजार में दुकानों को शिफ्ट किया जाए। इस कदम से अनुपयोगी भवन का प्रभावी उपयोग होगा और मछली बाजार का संचालन उच्चतम स्तर पर किया जा सकेगा।

बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इंदिरा मार्केट में मछली, मुर्गा और मटन कुल 72 दुकानें हैं। जेल रोड और केंद्रीय स्कूल के पास स्थित नवीन हाईजेनिक मछली बाजार शहर से 1 किलोमीटर दूर खुले वातावरण में है, जहां पार्किंग की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, परिसर में एक बर्फ संयंत्र सह कोल्ड स्टोरेज भी निर्मित किया गया है, जिसकी दैनिक क्षमता 12 मी.टन है। इसका उपयोग मछलियों को ताजगी बनाए रखने के लिए किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को ताजे और स्वस्थ मछली मिल सकें।

महापौर ने पार्किंग व्यवस्था और परिसर के आसपास पौधरोपण को बेहतर बनाने के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही जेसीबी से परिसर की सफाई करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading