मुंबई, 23 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक श्री एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान श्री रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिसके तहत 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से टिकाऊ और लागत-प्रभावी औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री रेड्डी ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 का जिक्र करते हुए बताया कि इस नीति ने उनकी कंपनी को राज्य में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया, जिनमें सिंगल विंडो क्लीयरेंस, उद्योग अनुकूल अधोसंरचना, और हरित औद्योगिक प्रोत्साहन शामिल हैं। उन्होंने ग्रीनटेक सोल्युशंस के इस प्रस्ताव का स्वागत किया और निवेश के लिए राज्य की ओर से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading