दुर्ग, 26 अप्रैल 2025: नगर पालिक निगम दुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 हितग्राहियों को मकान का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया। महापौर श्रीमती अलका बाघमार की उपस्थिति में यह प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें हितग्राहियों को उनके नाम से बुलाकर लाटरी के माध्यम से मकान का आवंटन किया गया। यह आवंटन पारदर्शिता के साथ किया गया, जिसमें हितग्राहियों ने पहले 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा की थी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हर नागरिक के सिर पर छत हो और उन्हें सस्ते और अच्छे मकान उपलब्ध कराए जाएं। उन्होने आगे कहा कि यही कारण है कि निगम द्वारा पारदर्शिता के साथ मकान आवंटित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहे।

लाटरी में जिन 18 हितग्राहियों को आवंटन किया गया, उनमें प्रमुख नाम थे: मोहन लाल सोनी (दिव्यांग) को भूतल आवास, पुष्पा गौतम को सरस्वती नगर, यिष्का जयसवाल को गणपति विहार, प्रेमलता निषाद को माँ कर्मा आवास तथा अन्य आवंटन भी किए गए।

इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार के साथ लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल, एमआईसी सदस्य शशि साहू, हर्षिका जैन और कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम भी उपस्थित थे। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे निगम दुर्ग में आवास के लिए आवेदन करें और दस्तावेज संलग्न करके लाटरी में भाग लें ताकि वे अपना खुद का मकान प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading