दुर्ग, 28 अप्रैल: नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह से मुलाकात कर नगर निगम अधिकारियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, वित्त/लेखा प्रभारी नरेंद्र बंजारे, राजस्व और बाजार प्रभारी शेखर चन्द्राकर, विद्युत/यांत्रिकी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल और पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर समेत अन्य अधिकारियों ने कलेक्टर से निवेदन किया।

लोक कर्म प्रभारी ने बताया कि जनहित के निर्माण कार्यों के लिए शासकीय भूमि की आवश्यकता होती है, लेकिन नगर निगम के पास शासकीय भूमि का पूरा विवरण उपलब्ध नहीं है, जिससे योजनाओं को तैयार करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से नगर निगम क्षेत्रांतर्गत स्थित समस्त शासकीय भूमि की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के निर्देश देने का अनुरोध किया।

साथ ही, अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और शासकीय भूमि के चिन्हांकन, सीमांकन के लिए अनुभवी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी की सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा मार्केट, हटरीबाजार, गंजपारा और मुख्य मार्गों पर अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को हटाना जरूरी है।

वहीं, विद्युत/यांत्रिकी विभाग प्रभारी ने कलेक्टर से शहर की प्रकाश व्यवस्था के लिए डीएमएफ फंड से एलईडी लाइट खरीदने हेतु राशि स्वीकृति की मांग की। इसके अलावा, अधिकारियों ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से कार्यकारी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की निरंतर उपस्थिति की आवश्यकता पर जोर दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading