दुर्ग, 28 अप्रैल 2025। दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण हेतु संचालित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.), ठाकुरटोला (सोमनी के पास), जिला राजनांदगांव में दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह केंद्र वर्ष 2016 से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत है।

सी.आर.सी. में विशेष शिक्षा, व्यवसायिक चिकित्सा, नैदानिक मनोविज्ञान चिकित्सा, फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी और व्यवसायिक प्रशिक्षण जैसी सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। अब दुर्ग जिले के दिव्यांगजनों को इन सुविधाओं तक सरलता से पहुँचाने के लिए जिले द्वारा 1 मई से “दिव्यरथ” नि:शुल्क बस सेवा प्रारंभ की जा रही है।

दिव्यरथ सेवा की विशेषताएँ:

  • बस सेवा प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेगी।
  • बस दुर्ग और भिलाई के विभिन्न प्रमुख स्थानों से सी.आर.सी. केंद्र तक दिव्यांगजनों को लाने और वापस छोड़ने का कार्य करेगी।
  • बस सेवा का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के आवागमन को सरल और सुविधाजनक बनाना है।

बस सेवा की प्रमुख स्टॉप और समय:

  • खुर्सीपार चौक भिलाई से प्रस्थान – सुबह 10:45 बजे
  • पावरहाउस चौक भिलाई – सुबह 11:00 बजे
  • सुपेला (घड़ी चौक) – सुबह 11:25 बजे
  • नेहरू नगर भिलाई – सुबह 11:35 बजे
  • मालवीय नगर चौक दुर्ग – सुबह 11:45 बजे
  • बस स्टैंड दुर्ग – सुबह 11:55 बजे
  • मिनीमाता पुलगांव चौक – दोपहर 12:10 बजे
  • अंजोरा – दोपहर 12:20 बजे
  • सी.आर.सी. ठाकुरटोला पहुंचना – दोपहर 1:00 बजे
  • वापसी सेवा शाम 3 बजे से प्रारंभ होगी।

दिव्यांगजन इस सुविधा का लाभ उठाकर सी.आर.सी. केंद्र में संचालित विभिन्न निःशुल्क सेवाओं का लाभ ले सकते हैं और अपने जीवन को अधिक सशक्त बना सकते हैं।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading