रायपुर, 29 अप्रैल 2025/– देश की खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन डेका मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनका यह दौरा खासतौर पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चल रहे देश के सबसे बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस समय देश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और राज्य सरकार भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा बैठकों का आयोजन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, IB चीफ तपन डेका का छत्तीसगढ़ दौरा ऑपरेशन की निगरानी और राज्य की आतंरिक सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से किया गया है। इस दौरान उनके साथ खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य पुलिस के प्रमुख अधिकारी भी सुरक्षा समीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इस ऑपरेशन के संदर्भ में, राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, और उच्चस्तरीय बैठकें लगातार आयोजित की जा रही हैं।

बीते दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस ऑपरेशन की समीक्षा की और बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर चल रहे सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चलाया जा रहा है।

कुर्रेगुटा पहाड़ी पर पिछले आठ दिनों से चल रहे इस बड़े सैन्य अभियान में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के सुरक्षाबल शामिल हैं। कुल 10,000 से अधिक जवानों का यह संयुक्त अभियान है, जिसमें पुलिस, अर्धसैनिक बल और कमांडो यूनिट्स शामिल हैं। इस अभियान के दौरान इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी की गई है और किसी भी संभावित प्रतिक्रिया से निपटने के लिए अतिरिक्त बलों को तैयार रखा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि हमारी वीर जवानों ने 44 डिग्री की भीषण गर्मी, पानी की कमी और बिना छांव जैसी कठिन परिस्थितियों में भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा को कायम रखा है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading