रायपुर, 02 मई 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 मई को नवा रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंजीयन विभाग द्वारा शुरू की जाने वाली 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे, साथ ही मेसर्स रैक बैंक द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर का भी शिलान्यास करेंगे। यह कदम राज्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सुलभ सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

पंजीयन विभाग की 10 नई सुविधाएं:

इन सुविधाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन सर्च और डाउनलोड, कैशलेस भुगतान, डिजीलॉकर, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन, घर बैठे रजिस्ट्री, डिजीडॉक्यूमेंट, और स्वतः नामांतरण जैसी तकनीकी सेवाएं शामिल हैं। इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस, सुरक्षित और नागरिकों के लिए सहज हो जाएगी। अब नागरिक रजिस्ट्री से जुड़ी सभी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी।

एआई डाटा सेंटर का महत्व:

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा जिस एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा, वह नवा रायपुर के सेक्टर 22 में विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इस डाटा सेंटर का प्रथम चरण 5 मेगावॉट क्षमता के साथ सौर ऊर्जा आधारित होगा, और भविष्य में इसकी क्षमता 150 मेगावॉट तक बढ़ाई जा सकेगी। इस परियोजना में 1000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 500 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह केंद्र राज्य की औद्योगिक नीति वर्ष 2024-30 के तहत एक एंकर यूनिट के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह डाटा सेंटर राज्य में आईटी, आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इको-सिस्टम विकसित करने की दिशा में पहला कदम होगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading