रायपुर, 2 मई 2025 — अब भविष्य की फैक्ट्रियों और स्मार्ट मशीनों की नींव छत्तीसगढ़ से रखी जा रही है! राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर (एनआईटी रायपुर) और जन्यु टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता तकनीकी नवाचार, एआई आधारित औद्योगिक समाधानों और युवा प्रतिभाओं के कौशल विकास को नया आयाम देगा। इस MoU पर एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन वी रमना राव और जन्यु टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक श्री अभिमन्यु राजा ने हस्ताक्षर किए।

समारोह में एनआईटी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रो. श्रीश वर्मा, प्रो. एस सान्याल, प्रो. समीर बाजपेयी, प्रो. जी डी रामटेककर, प्रो. एस गुप्ता, प्रो. एन डी लोंढे और जन्यु टेक्नोलॉजीज के श्री राजेश पी मोदगेकर और श्री सुधीर झा उपस्थित रहे।

यह सेंटर एक ऐसा अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म होगा जहाँ रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान, उत्पाद विकास और प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाना, स्टार्टअप्स को तकनीकी सहायता देना और भारत को वैश्विक रोबोटिक्स परिदृश्य में अग्रणी बनाना है।

एनआईटी रायपुर की यह पहल शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने का कार्य करेगी, वहीं जन्यु टेक्नोलॉजीज की विशेषज्ञता छात्रों को व्यावसायिक और वास्तविक औद्योगिक अनुभव प्रदान करेगी।

अब जब रोबोट्स हमारी दुनिया बदलने के लिए तैयार हैं, तो रायपुर उनका नया ट्रेनिंग ग्राउंड बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading