दुर्ग, 06 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित ग्राम सोनपुर में आयोजित स्व. श्री मोहन लाल कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कुंभकार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “स्व. मोहन लाल कुंभकार सामाजिक क्षेत्र के सच्चे कर्मयोगी थे। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य की प्रार्थना ईश्वर से की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकाराम वर्मा, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री गजेंद्र यादव, कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोगों के अध्यक्ष और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने मोहन लाल कुंभकार के जीवन और उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading