रायपुर, 7 मई 2025: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के राम्हेपुर (एन) में आयोजित समाधान शिविर में 20 करोड़ 22 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के गांवों में लगभग 10 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 9 करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 164.37 लाख रुपए की लागत से राम्हेपुर (एन.), तेलीखम्ही, मनोहरपुर, चेचानडीह और खैरवारखुर्द में 2.40 किलोमीटर लंबी मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। इसके अलावा, जल संसाधन विभाग द्वारा मनियारी जलाशय, बघमार माइनर नहर और मनकी माइनर नहर के जीर्णोद्धार और नए पक्के कार्यों का शिलान्यास किया गया।

साथ ही, गबदा जलाशय और कन्हैया नाला जलाशय की योजनाओं के जीर्णोद्धार एवं सी.सी. लाइनिंग कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भस्करा और सेनगुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, और जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading