दुर्ग, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के वर्तमान हालात को देखते हुए हमेशा तैयार रहने की अपील की। यह आह्वान पाटन विधानसभा के पाटन मंडल में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान किया गया। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देश के हित में काम करती है और हमें अपनी पार्टी के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहना होगा। उन्होंने संगठन के विस्तार के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे किसी भी चुनौती के लिए खुद को तैयार रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की नेतृत्व में मोदी जी ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर नागरिकों की श्रद्धांजलि अर्पित की, और भारतीय सेना के साथ पूरा देश एकजुट है। पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित के लिए हर स्थिति में देश सेवा में तत्पर रहने का आह्वान किया।

निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन और कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और संगठन को मजबूत करने की बात की। वहीं, महापौर अलका बाघमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और दुर्ग शहर में नगरी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया।

इस बैठक में कई प्रमुख भाजपा नेता जैसे जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी समेत कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading