रायपुर, 12 मई 2025:
खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा, “खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।”

मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। इसके साथ ही उन्होंने सहायता राशि की घोषणा करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा इस कठिन समय में उठाए गए त्वरित कदमों से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading