रायपुर, 12 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और समस्त बौद्ध धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध के जीवन, विचार और शिक्षाएं आज भी समाज को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा,

“महात्मा बुद्ध ने जो उपदेश दिए, वे हर समय और परिस्थिति में प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं संयम और शांति से जीवन जीने की राह दिखाती हैं। बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि बुद्ध का दर्शन केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोगों द्वारा अपनाया गया है, और आज भी उनके अनुयायी दुनिया को शांति और करुणा का संदेश दे रहे हैं।

बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाई जाती है, और इसे बौद्ध धर्म में सबसे पवित्र पर्वों में से एक माना जाता है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading