दुर्ग, 12 मई 2025 – राज्य शासन के निर्देश पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के तहत समाधान शिविर का आयोजन 05 मई से 31 मई तक किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक रहेगा।

आज आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. दीपक नगर में शिविर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि शिविर स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पहले तैयार होनी चाहिए, जिनमें टेबल, कुर्सी, शमियाना, विद्युत, माइक, और अगर जरूरत पड़े तो कुलर अथवा पंखा की व्यवस्था, सफाई और चुना लाइनिंग शामिल हैं।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ निरीक्षण के दौरान उपअभियंता हरिशंकर साहू, उपअभियंता विनोद मांझी, उपअभियंता सुरेश केवलानी, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, ईश्वर वर्मा, अभ्युदय मिश्रा, और गौतम साहू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

बताया गया कि स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. दीपक नगर स्कूल में आयोजित होने वाला शिविर 14 मई को वार्ड 23, 24, 25, 26, 47, 48, 59, और 60 के लिए होगा। इसके बाद 16 मई को उ.मा.शाला बोरसी स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें वार्ड 49, 50, 51, 52, 53, 54, और 55 के लिए समाधान शिविर होगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading