दिनांक 13 मई 2025 को, थाना नंदिनी क्षेत्र के मुरुमुंडा स्थित श्री गंगा पैडी प्रोसेस राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल कार्यालय दुर्ग को सूचित किया गया और तुरंत दमकल की टीमें मौके पर रवाना की गईं।

दमकलकर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से सफलतापूर्वक रोका गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। आग बुझाने के लिए करीब चार से छह दमकल वाहनों द्वारा पानी का उपयोग किया गया।

घटना स्थल पर धुआं इतना घना था कि दमकलकर्मियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, फिर भी उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पूरे संयम और साहस के साथ आग बुझाई।

जे.के. लक्ष्मी सीमेंट की ओर से भी अग्निशमन वाहन भेजे गए, जिन्होंने दमकल टीम के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पाने में सहयोग किया।

फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है और इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

घटनास्थल पर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह, अग्निशमन प्रभारी शरद मेश्राम, और कर्मी नागेश मार्कण्डेय, धर्मेन्द्र बंजारे, डीवहार, शारदा प्रसाद ने समय पर मौके पर पहुंचकर अच्छी टीमवर्क के साथ स्थिति को नियंत्रित किया।

सौभाग्यवश इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading