पाटन, 14 मई 2025/ – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार 2025 – संवाद से समाधान अभियान के तहत नगर पंचायत पाटन में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत पाटन, अखरा, अटारी और खोरपा के नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याओं को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा।

शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा ने निरीक्षण कर अधिकारियों और नागरिकों से चर्चा की तथा त्वरित समाधान की प्रक्रिया को सराहा।

श्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में लाभार्थियों को जरूरी उपकरण और जानकारी भी दी जा रही है, जिससे आमजन में सरकार के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है।”

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने कहा कि “जनता की सेवा और समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने अधिकारियों के साथ मिलकर नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया। हम केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर हर हितग्राही तक लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।”

शिविर के दौरान हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई और आवश्यक दस्तावेजों व संसाधनों की सहायता भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण:
सभापति केवल देवांगन, देवेंद्र ठाकुर, जितेंद्र निर्मलकर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, संगीता धुरंधर, अन्नपूर्णा पटेल, केशव बंछोर, दामोदर चक्रधारी, योगेश सोनी, कीर्तन देवांगन, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, वेदप्रकाश वर्मा, विक्की बंछोर, भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading