दुर्ग 15-05-2025। ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग ने आज गंजपारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करने से होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी लोगों को दी गई और सभी वाहन चालकों को माल वाहक में सवारी न बैठाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में माल वाहक वाहनों पर जागरूकता स्टीकर भी लगाए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिचा मिश्रा ने वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “मालवाहक वाहन केवल सामान ढोने के लिए होते हैं, न कि यात्रियों के परिवहन के लिए। आपकी एक लापरवाही कई जिंदगियों को संकट में डाल सकती है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी मालवाहक वाहन में सवारी बैठी पाई गई तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एएसआई रमेश दुबे, आरक्षक राजेश वर्मा, तिलक साहू, वरुण समझदार, मोहम्मद साहिल, राकेश खुटेल सहित स्टैंड के सभी माल वाहन चालक उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading