बीजापुर ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शुक्रवार को बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गलगम पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर गलगम हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय का यह दौरा बीजापुर जिले के करेगुट्टा क्षेत्र में हाल ही में सुरक्षाबलों द्वारा हासिल की गई बड़ी सफलता के मद्देनज़र हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर CRPF जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके साहस व समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जवानों से मुलाकात कर उनकी जरूरतों, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में जारी अभियान की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति व विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह दौरा न केवल सुरक्षा बलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि स्थानीय प्रशासन और जनता को भी यह विश्वास दिलाता है कि विकास और सुरक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता में हैं। #BadaktaBastar

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading