मुंगेली, 19 मई 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिला मुख्यालय में स्मार्ट सुरक्षा प्रणाली की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 33.15 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया।

इस परियोजना के तहत नगर के 17 प्रमुख चौक-चौराहों पर कुल 62 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो एक केंद्रीकृत पुलिस कंट्रोल रूम से रियल-टाइम निगरानी में रहेंगे। यह कंट्रोल रूम अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है, जो पुलिस प्रशासन को तेज़, प्रभावी और सटीक कार्रवाई करने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा, “यह प्रणाली केवल निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए भी बेहद उपयोगी होगी। स्मार्ट टेक्नोलॉजी अब सुशासन की रीढ़ बन रही है।”

लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading