रायपुर, 20 मई – छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक ग्राम अछोटी पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता की स्वयं जांच की और अपने हाथों से कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया। महतारी सदन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सामुदायिक संवाद का एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम मुरमुंदा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 आवासों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने आवास क्रमांक 226 के लाभार्थी श्री तुषार को अपने हाथों से मकान की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश भी करवाया। मुख्यमंत्री ने अन्य लाभार्थियों को भी उनके नए घरों की चाबियाँ भेंट करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय के इस दौरे ने प्रदेश में सुशासन तिहार की मूल भावना – योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी और प्रशासनिक जवाबदेही – को साकार किया है। उनके गांव-गांव में आकस्मिक निरीक्षण और समाधान शिविरों में सक्रिय भागीदारी से आमजनता में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading