रायपुर, 21 मई 2025।
सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दूरस्थ ग्राम हरगवां ढोढरीकला में निवास कर रहे पहाड़ी कोरवा जनजाति के बीच पहुंचकर सभी का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री का जनमन आवास पहुंचने पर आदिवासी परिवार ने सरई फूलों की माला पहनाकर पारंपरिक ढंग से आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर पीएम जनमन योजना के तहत निर्मित लहंगू पहाड़ी कोरवा और श्रीमती भूखना के आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने खाट पर बैठकर लहंगू और उनके परिवार से घुल-मिलकर चर्चा की और उनके जीवन, दिनचर्या और संस्कृति के बारे में जानकारी ली। लहंगू ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब पक्के मकान में रहने से वे पहले से काफी सुरक्षित और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री को सरई पत्तों से बने दोने-पत्तल में तेंदू, चार, लीची जैसे मौसमी फल और आम पना परोसा गया, जिसे उन्होंने प्रसन्नता से स्वीकार किया। लहंगू की पत्नी दरसी ने अपने हाथों से बनी छिंद की चटाई, रागी, कुटकी, और कटहल मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप दी, जिसे उन्होंने ससम्मान स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री श्री साय का यह आत्मीय और जमीनी जुड़ाव दर्शाता है कि उनकी सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और उन्हें हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading