जशपुर, 21 मई 2025।
प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज अचानक जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में उतरा। यहां आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने न केवल लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें दोकड़ा में कॉलेज और मिनी स्टेडियम की स्थापना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन, डोरियामुड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण, मंगल भवन के जीर्णोद्धार के लिए ₹20 लाख की मंजूरी और शिव मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा,

“सुशासन तिहार के माध्यम से हम गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। पीएम आवास योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले जा चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को ऑनलाइन दस्तावेज और बैंकिंग सेवाओं की सुविधा मिलने लगी है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

समाधान शिविर में हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबियां, स्वीकृति पत्र, मुद्रा लोन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली पकड़ने के जाल, आईस बॉक्स, मनरेगा जॉब कार्ड, और खेल किट वितरित की गईं। साथ ही हायर सेकेण्डरी और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading