जशपुरनगर, 22 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बुधवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दोकड़ा गांव में 24.74 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भी भूमि पूजन किया। उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और ग्रामवासियों को धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

यह उल्लेखनीय है कि ग्राम दोकड़ा में रथ यात्रा की परंपरा 1942 से चली आ रही है, जिसकी शुरुआत पंडित स्व. सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला सतपथी ने की थी। मंदिर का मूल निर्माण कार्य 1968 में हुआ था, लेकिन वर्तमान में मंदिर की स्थिति जर्जर होने के कारण मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने इसका पुनर्निर्माण कराने का संकल्प लिया था, जो अब पूर्ण हो चुका है।

धार्मिक आयोजन एवं कार्यक्रमों की श्रृंखला:

दोकड़ा में 21 मई से 27 मई तक विशाल धार्मिक कार्यक्रमों और मीना बाजार का आयोजन किया जा रहा है:

  • 21 मई: मैनी नदी बगिया से मंदिर तक कलश यात्रा
  • 22 मई: सूर्य पूजन, गौ पूजन, मंदिर प्रवेश, नेत्र अनावरण
  • 23 मई: शिखर कलश एवं नीलचक्र स्थापना, महास्नान
  • 24 मई: मंडल पूजन, यज्ञ एवं हवन
  • 25 मई: भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का मंदिर प्रवेश, भव्य कलश यात्रा
  • 27 मई: पूर्णाहुति, दधीभंजन, नगर भ्रमण और ओडिशा कीर्तन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति, इसके बाद महाप्रसाद वितरण एवं समापन

इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय निवासी शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading