रायपुर, 23 मई 2025
राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 350 बिस्तरों वाले आईटीएसए मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानीवासियों और अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अस्पताल न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बीते सत्रह महीनों में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। खासतौर पर नवा रायपुर अटल नगर में शुरू की गई मेडिसिटी परियोजना भविष्य में 5,000 बिस्तरों के मेडिकल हब के रूप में विकसित होगी, जिससे प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों के साथ चर्चा कर मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू समेत अनेक गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading