दुर्ग, 26 मई 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न “वन नेशन, वन इलेक्शन” को साकार करने हेतु देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मई, मंगलवार को दुर्ग लोकसभा और विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

दुर्ग लोकसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन 27 मई को दोपहर 3:30 बजे से कला मंदिर, भिलाई में किया जाएगा, जिसमें लोकसभा सांसद विजय बघेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गण शामिल होंगे।

वहीं, दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन उसी दिन सुबह 11 बजे साइंस कॉलेज, राधाकृष्णन हॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक गजेंद्र यादव करेंगे।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. शकील हुसैन, विभागाध्यक्ष (राजनीति विज्ञान) रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, प्रदेश महामंत्री चेंबर ऑफ कॉमर्स अजय भसीन, तथा जिला संयोजक ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ राजेंद्र पाध्ये उपस्थित रहेंगे।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य देश में बार-बार होने वाले चुनावों से होने वाले खर्च को नियंत्रित कर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत व मितव्ययी बनाना है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading