रायपुर। जन संस्कृति मंच (जसम) की रायपुर इकाई द्वारा 2 जून को शाम 6 बजे वृंदावन हॉल में साहित्यिक कार्यक्रम ‘सृजन संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और साहित्यिक चेतना को नए आयाम देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस साहित्यिक संध्या में 20 से अधिक रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इन रचनाकारों में पुजाली पटले, नीलिमा मिश्रा, मधु सक्सेना, सनियारा ख़ान, मुहम्मद मुसय्यब, दिलशाद सैफ़ी, सुनीता शुक्ल, रूपेंद्र तिवारी, डॉ. संजू साहू पूनम, समीर दीवान, आफ़ाक़ अहमद, वसु गंधर्व, मौली चक्रवर्ती, सिरिल साइमन, इमरान अब्बास, अजय शुक्ल, आलिम नक़वी, सुखनवर हुसैन रायपुरी और जावेद नदीम नागपुरी शामिल हैं।

विशेष अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध कथाकार जया जादवानी, कामिनी त्रिपाठी, दीपक सिंह, और प्रख्यात आलोचक सियाराम शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रवि श्रीवास्तव और प्रसिद्ध शायर रज़ा हैदरी करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन युवा शायर मीसम हैदरी द्वारा किया जाएगा।

जन संस्कृति मंच के सचिव इंद्र कुमार राठौर ने सभी साहित्य प्रेमियों, रचनाकारों और प्रबुद्धजनों से इस साहित्यिक आयोजन में ससम्मान उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading