रायपुर, 01 जून 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में “महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह” की महिलाओं को 05 कयाकिंग नावें प्रदान कीं। साथ ही उन्होंने संयुक्त वन प्रबंधन समिति भोंगापाल को तमुर्रा नाला में बांस नौका विहार केंद्र के शुभारंभ के लिए आवश्यक सामग्री भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सुश्री सुनीता नाग और अन्य सदस्यों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने समूह की आत्मनिर्भरता और स्थानीय पर्यटन के विकास में योगदान की भावना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी रोपा। उन्होंने इस अभियान को मातृभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संगम बताया और सभी लोगों से इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, बौद्ध धर्मगुरु भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससई, श्री अनिल खोब्रागड़े (संयोजक, बुद्ध महोत्सव) सहित बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के अनुयायी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोंगापाल जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित कर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बांस नौका विहार जैसे नवाचारों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading