भिलाई, 2 जून 2025: रायपुर के गुढ़ियारी जा रहे एक युवक से सुपेला के चंद्रा मौर्य टॉकीज चौक के पास चाकू की नोंक पर मोबाइल लूटने की घटना सामने आई है। पीड़ित देवराज साहू (30 वर्ष), निवासी ग्रीन चौक, एसपी पेट्रोल पंप के पीछे, मोहन नगर, दुर्ग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना दिनांक 1 जून 2025 को लगभग शाम 4 बजे की है जब देवराज साहू अपने होंडा साइन बाइक (CG 08 AG 2169) से पेंटिंग के काम के सिलसिले में रायपुर जा रहे थे। सुपेला चौक के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने पर वे रुक गए, तभी दो युवक वहां आए और हाथ मुक्कों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, युवकों ने उनकी शर्ट की जेब से रेडमी कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹10,000) लूट लिया। विरोध करने पर एक आरोपी ने कमर से चाकू निकालकर धमकाया और कहा “समीर मार मादरचोद को…”, जिससे पीड़ित डर के मारे शांत हो गया।

मारपीट में देवराज के गले, गाल और दाढ़ी पर चोटें आई हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर सुपेला थाना में धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 646/2025 दर्ज कर लिया गया।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता
पुलिस जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जसवंत सिंह उर्फ गोरु (38 वर्ष), निवासी कैंप-01 और एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया। गोरु के पास से लूट में प्रयुक्त चाकू, और नाबालिग के घर से रियलमी मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जसवंत सिंह उर्फ गोरु एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसे आज 2 जून 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, आरक्षक योगेन्द्र बिलौने, सुर्या सिंह और दुर्गेश राजपूत की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading