रायपुर, 5 जून 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शाम रायपुर स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में आयोजित स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय श्री अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल को एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाजसेवा और मूल्यों से परिपूर्ण था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पिता जी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक पुस्तक ‘हमर सियान’ की प्रति मुख्यमंत्री श्री साय को भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुस्तक को एक मूल्यवान दस्तावेज बताया जो स्वर्गीय श्री अग्रवाल के जीवन संघर्ष, विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाएगी।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading