नई दिल्ली, 06 जून 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की उपलब्धियों और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।


नक्सल अभियान में ऐतिहासिक सफलता

मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि बीते डेढ़ वर्ष में 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो बीते पांच वर्षों की तुलना में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। साथ ही, 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी मारे गए, जिनमें कुख्यात माओवादी महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर शामिल हैं।

राज्य सरकार द्वारा अब तक 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा नेटवर्क को मजबूती मिली है।


विकास के साथ विश्वास का निर्माण

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि इन सुरक्षा कैंपों के आसपास बसे गांवों में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत 146 चिन्हित गांवों में 18 प्रकार की सामुदायिक सेवाएं और 25 शासकीय योजनाएं एकीकृत रूप से लागू की गई हैं। इससे स्थानीय आदिवासी समुदायों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।


केंद्र का समर्थन जारी रहेगा

गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य की रणनीतिक कार्रवाईयों से माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण संभव हो पाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading