दुर्ग, 7 जून 2025/
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासन एवं विकास की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संचालित ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख ने कहा कि ‘‘संकल्प से सिद्धि’’ जैसे अभियानों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हैं और केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों को पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के राजनीतिक इतिहास और भाजपा के राष्ट्रवादी मूल्यों से परिचित कराना आवश्यक है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की नीतियों में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की भावना निहित है, यही संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण से सभी निर्धारित कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण करें।

दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य करती है और संगठन को सक्रिय बनाए रखने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल की 50वीं बरसी और पर्यावरण दिवस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विधायक ईश्वर साहू ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के सुशासन और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हो रहे विकास की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुंद देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने प्रस्तुत की और मीडिया व सोशल मीडिया की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन साजन जोसेफ ने किया और आभार प्रदर्शन सरिता मिश्रा ने किया।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, जनपद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, आईटी सेल व सोशल मीडिया टीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading