रायपुर, 8 जून 2025। छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ी सौरभ साहू ने आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में आयोजित 3rd नेशनल सी-कायकिंग और स्टैंड-अप पैडलिंग चैंपियनशिप-2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सौरभ ने C-कायक K-1 श्रेणी में 500 मीटर और 2 किलोमीटर की स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। यह छत्तीसगढ़ के कायकिंग और कैनोइंग खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

भारतीय कायकिंग और कैनोइंग संघ के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ टीम के साथ गए प्रशांत सिंह रघुवंशी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आज छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का दिन है। प्रतियोगिता में राज्य को दो स्वर्ण पदक मिले हैं, जो पहली बार हुआ है।”

प्रशांत सिंह ने यह भी बताया कि सौरभ साहू ने इससे पहले भोपाल में 24 से 28 अप्रैल 2025 के बीच हुई 35वीं नेशनल कैनो स्प्रिंट जूनियर एवं सब-जूनियर चैंपियनशिप में K-4 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

प्रतियोगिता अभी जारी है और छत्तीसगढ़ की टीम को और भी पदक की उम्मीद है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading