रायपुर, 8 जून 2025।
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आबकारी कांस्टेबल (Excise Constable) के कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 27 जून 2025 तक चलेगी।

👉 पदों का वर्गवार विवरण:

श्रेणीपद संख्या
अनारक्षित84
अनुसूचित जाति (SC)24
अनुसूचित जनजाति (ST)64
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)28
कुल पद200

👉 शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता:

  • 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
  • पुरुष अभ्यर्थी:
    • ऊंचाई: 167.5 सेमी (ST के लिए 165 सेमी)
    • सीना: सामान्य 81 सेमी, फुलाकर 86 सेमी
  • महिला अभ्यर्थी: ऊंचाई 152.4 सेमी

👉 आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (01 जनवरी 2025 तक)
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट नियमानुसार मिलेगी।

👉 वेतनमान:

  • वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 (₹5200-20200 + ग्रेड पे ₹1900)

👉 चयन प्रक्रिया:

  1. लिखित परीक्षा (100 प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

👉 आवेदन कहां करें?

आवेदन सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट
🔗 https://vyapamcg.cgstate.gov.in

📌 नोट:

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF जरूर पढ़ें।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading