रायपुर, 09 जून 2025 – सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ में शोक और चिंता का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज हमले में शहीद हुए एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल जवानों से रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की।


शहीद एएसपी को पुष्पांजलि, परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“शहीद गिरपुंजे ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण से सर्वोच्च बलिदान दिया है। राज्य को उन पर गर्व है।”


घायल जवानों से की मुलाकात, इलाज के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री साय ने रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भर्ती घायल जवानों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से इलाज की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी जवानों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।


कोंटा नक्सली हमले को लेकर हाईलेवल बैठक

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजनांदगांव दौरा स्थगित कर मंत्रालय स्थित कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक की। बैठक में नक्सल ऑपरेशन्स की समीक्षा की गई। उन्होंने सुकमा जिले के कोंटा में हुए IED ब्लास्ट की विस्तृत जानकारी ली और नक्सल विरोधी कार्रवाई को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, डीजीपी श्री अरुण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन्स श्री विवेकानंद सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह एवं सचिव श्री राहुल भगत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading